
पब्लिक फोकस जंजैहली।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मंडी जिला के अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन सराज विधानसभा क्षेत्र में जंजैहली के समीप स्थिति सुप्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर में दर्शन किए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने हेलीपेड से मंदिर तक का रास्ता पैदल तय किया। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की ओर से पहली बार यहां पहुंचने पर राज्यपाल व लेडी गवर्नर को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डा. साधना ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।




