मंडीहिमाचल

कून का तर पुल को लगेगी रेलिंग, P W D ने माना कुशाल का सुझाव!

पब्लिक फोकस मंडी।

जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कून का तर पैदल पुल में उनके सुझाव के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल की रेलिंग में दोनों तरफ मोटी जाली लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिए अधिशाषी अभियंता मंडी और कोटली उपमंडल के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता का धन्यवाद किया है।

उल्लेखनीय है कि कुशाल भारद्वाज ने तीन दिन पहले ही तीन दर्जन के करीब स्थानीय किसानों, युवाओं व सेवानिवृत कर्मचारियों सहित कून का तर में पुल स्थल का दौरा किया था तथा बारीकी से पुल का निरीक्षण कर इसे पैदल चलने में असुरक्षित करार देते हुए मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए पुल पर मोटी जाली लगाने को कहा था। विभाग ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस पर अब दोनों तरफ जाली लगा दी है।

कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जिस ऐतिहासिक पुल को लोग भूल चुके थे तथा कभी कभार मात्र उसके हवा में लटके हुए रस्से देखते थे, उस पुल के जीर्णोद्धार की मांग को उन्होंने जिला परिषद के अंदर और सरकार व विभाग के समक्ष मजबूती से उठाया बाहर जनता को लामबंद कर दबाव बनाया और जनता का साथ पाकर अंततः उन्हें इस बारे कामयाबी मिली। अब यह ऐतिहासिक पुल फिर से बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति दिलाने तथा अंग्रेजों के समय के पैदल पुल के जीर्णोद्धार के लिए उनके संघर्ष को कोटली की तरफ की जनता, नौहली, बिहूँ, कुफरी, बडीधार, भराड़ू, द्रुब्बल व पिपली पंचायतों की जनता का पूरा साथ मिला, जिससे यह उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने कहा कि पैदल पुल अब जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध है और इसके लिए क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!