18 साल के हो चुके हैं तो मतदाता के रूप में अपना नाम करें पंजीकृत- एसडीएम

पब्लिक फोकस पधर ।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि भविष्य में होने वाले निर्वाचनों के मद्देनजर 30- द्रंग विधान सभा के सभी 133 मतदान केन्द्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में 01 अप्रैल, 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील कि की वे अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास जा कर एक रंगीन पासपोर्ट आकर का फोटो, आधार संख्या, आयु और निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि साथ लेकर अपना और अपने परिवार के बच्चे जो 01 अप्रैल, 2025 को 18 वर्ष की या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त मतदाता सेवा पोर्टल (VSP/Voter Helpline App (VHA) पर भी ई- रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नये मतदाताओं को जागरूक करने व उनके पंजीकरण एवं मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए 30-द्रंग विधान सभा के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईलैक्टोरल लिटरेसी क्लबों (ई.एल.सी.) का गठन किया जा चुका है और 17 मई, 2025 शनिवार के दिन इन शिक्षण सस्थानों में ई.एल.सी. गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नये मतदाताओं के नामों का मतदाता सूची में पंजीकरण किया जायेगा और उन्हें निर्वाचन सम्बधी जानकारी भी दी जाएगी।




