
पब्लिक फोकस कुल्लू।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बुधवार सुबह बंजार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बंजार हेलिपैड पर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर , मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर , एपीएमसी के चेयरमैन मियां राम सिंह व स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बंजार रेस्ट हाउस पहुंचे, वहां मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ व पूर्व मंत्री खीमी राम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किये। मुख्यमंत्री थोड़ी देर बाद शाईरोपा में जनसभा को संबोधित कर पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के चेक वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री आज रात सरची गांव में बिताएंगे और पूर्व सैनिक के घर रुकेंगे।




