हिमाचल

कांगड़ा में UPSC परीक्षा देंगे 864, तीन केंद्र तैयार!

पब्लिक फोकस कांगड़ा।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली 25 मई 2025 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं ।

यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त सचिव पंकज हजारिका, अंडर सचिव सुभाशीष रॉय तथा दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा)वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारी तथा कर्मचारी नियुक्त किए जायेंगे ।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी ।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को बहुत सहूलियत होगी और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा ।

संघ लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त सचिव पंकज हजारिका ने बताया कि 25 मई को परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जायेगा। पहला सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा दूसरा सत्र 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में आना होगा ।

बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के अंडर सचिव सुभाषीश रॉय ने भी परीक्षा के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस परीक्षा में तीन परीक्षा केंद्रों पर 864 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसीटूडीसी सुभाष गौतम शिक्षा, तथा डाक विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!