राज्य

कृषि विक्रय केंद्र में धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज उपलब्ध,

पब्लिक फोकस जोगिन्दर नगर।

कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध हैं, जिनमें मुख्यत: धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज शामिल हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) पधर सोनम कुमारी ने बताया कि किसानों के लिए सस्ती दरों पर विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि द्रंग कृषि खंड के जोगिंदर नगर के लिए 30 क्विंटल हाइब्रिड मक्की, 10 क्विंटल हाइब्रिड धान, 10 क्विंटल परमल धान, लगभग 100 क्विंटल चरी तथा लगभग 40 क्विंटल बाजरा का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए टूल किट व प्लास्टिक की पाइप भी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है।

उन्होने बताया कि द्रंग ब्लॉक के अंतर्गत कृषि विक्रय केंद्र पधर, जोगिन्दर नगर तथा टिक्कन में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। इन विक्रय केंद्रों में किसी भी कार्य दिवस पर किसान इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!