
पब्लिक फोकस हमीरपुर।
पुलिस थाना भोरंज में एन0डी0पी0एस0अधिनियम के अधीन मामला दर्ज किया गया है। थाना भोरंज की पुलिस टीम के द्वारा नशे की संदिग्ध अवस्था में संजय कुमार उर्फ बौंटा पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव जाहू खुर्द, डा०खा0 जाहू, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर (हि०प्र०) का थाना भोरंज में उपलब्ध रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई, जिसमें उसका परिणाम सकारात्मक (Positive) पाया गया तथा उसके उपरान्त आरोपी का विधिपूर्वक चिकित्सकीय परीक्षण (MLC) करवाया गया व उसका रक्त नमूना विधिवत रूप से संग्रहित कर रासायनिक विश्लेषण हेतु आर0एफ0एस0एल0 मंडी को भी भेजा जा रहा है। प्रारंभिक तथ्यों, परीक्षण परिणाम एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त संजय कुमार उर्फ बौंटा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।




