हमीरपुरहिमाचल

हमीरपुर पुलिस ने पढ़ाया पॉलीथीन से किनारा करने का पाठ, जागरूकता अभियान भी चलाया!

पब्लिक फोकस हमीरपुर।

पॉलीथीन के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को हो रहे गंभीर नुकसान को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा इस जिला के सभी पुलिस थानों के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और वैकल्पिक पर्यावरण-मित्र विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, एवं आम नागरिकों को जागरुक किया जा रहा है कि पॉलीथीन का प्रयोग न करें, क्योंकि यह न केवल हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि पशुओं, जल स्रोतों एवं भूमि के उपजाऊपन को खत्म करके प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इस कड़ी में सभी फल-सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम लोगों कों को महत्वपूर्ण जागरुक किया गया तथा सूचित किया गया कि यदि आगामी दिनों में किसी भी व्यक्ति या दुकानदार द्वारा पॉलीथीन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उल्लंघनकर्ताओं का नियमानुसार चालान /जुर्माना किया जाएगा।

 

जिला पुलिस हमीरपुर आम जनता व दुकानदारों/व्यपारियों से अपील करती है कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें तथा पॉलीथीन का प्रयोग पूर्णतः बंद करें। केवल कपड़े, जूट या कागज के डिस्पोजेबल थैलों का प्रयोग ही करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।“साफ़ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!