
पब्लिक फोकस हमीरपुर।
जाहू की तरफ जाने के बहाने उसने लिफ्ट दी और फिर जंगल में पंहुच गया। यहां पर महिला से रेप कर दिया। पीड़िता ने विरोध जताया तो नाराज़ आरोपी ने लगे हाथ महिला की पिटाई भी कर डाली। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामला दर्ज करवा दिया है। हमीरपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर रोकना, अपहरण व बंधक बनाना, चोट पंहुचाना, बलात्कार तथा धमकी का मामला दर्ज किया है।
महिला थाना हमीरपुर में एक महिला ने शिकायत करी कि पिछले कल समय करीब 10 वजे रात भोटा बस स्टैड में इनको एक व्यक्ति जिसकी वह नाम नहीं जानती है ने इनको कहा कि उसके पास स्कूटी है तथा जाहू की तरफ जा रहा है और शिकायतर्ता को जाहू बस स्टैड छोड़ देगा । इस पर शिकायतकर्ता स्कूटी में बैठ गई तथा स्कूटी सवार शिकायतकर्ता को स्कूटी मे बिठाकर जंगल मे ले गया, उनके साथ मारपीट की तथा शिकायतकर्ता के साथ बलात्कार किया व जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर तुरंत त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।




