
पब्लिक फोकस धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 79.8 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 95,495 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की गई थीं। इस बार बोर्ड परीक्षा में कई नई व्यवस्थाओं की शुरुआत की गई थी। पहली बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में OMR शीट का इस्तेमाल किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को मल्टीपल चॉइस प्रश्नों को हल करने में स्पष्टता मिली। साथ ही, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम के आधार पर किया गया। प्रदेश भर में 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।
10वीं का वार्षिक परिणाम घोषित..
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार परीक्षा परिणाम 79.8 प्रतिशत रहा। बड़ी बात यह है कि इस बार 117 बच्चे टॉप टेन में आए हैं, जिनमें से 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल हैं। सरकारी स्कूलों की बात करें, तो टॉप टेन में 20 बच्चों ने स्थान पाया है, जबकि 97 स्टूडेंट्स निजी स्कूलों के बच्चे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि परीक्षा में 95 हजार बच्चे बैठे थे, जिनमें से 79.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार पिछली बार के मुकाबले रिजल्ट बेहतर है।







