राज्य

रुद्रमया के संस्थापक डाक्टर चमन ठाकुर के जन्मदिन पर आयुर्वैदिक महाविद्यालय पपरोला में बांटे फल।

पब्लिक फोकस बैजनाथ।

रुद्राम्‌या आयुर्वेदिक एवं वेलनेस सेंटर बीड़ बिलिंग के संस्थापक डाक्टर चमन ठाकुर के जन्मदिवस पर टीम रुद्रामया ने राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला में रोगियों और उनके परिजनों को फल वितरित किए।

रुद्रामया की वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर गरिमा ठाकुर ने बताया कि शनिवार को पपरोला महाविद्यालय में डाक्टर चमन ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करीबन चार सौ रोगियों व उनके परिजनों को फल, जूस और नमकीन को बतौर उपहार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि टीम रुद्रमया इस तरह से सामाजिक कार्यों को समय समय पर करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाती है। उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य , चिकित्सा अधीक्षक, डाक्टर हरदेव ठाकुर शालक्य विभाग व उनके सहयोगियों , विद्यार्थियों के सहयोग का आभार जताया। इस दौरान मायानगरी मुबई के मशहूर पार्श्व गायक ऐश्वर्य निगम, दिल्ली की उद्योगपति मृदुला कुमार, इंग्लैड से गैर सरकारी संगठन की संचालिका कोमल, शारदा परिवार व टीम रुद्रमया ने इस पुनीत कार्य को पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!