
पब्लिक फोकस बिझड़ी (बड़सर।
हमीरपुर जिला की बिझड़ी पंचायत के ढूढार गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
तीन साल पहले हुई थी शादी, डेढ साल का है बेटा-
मृतका की शादी तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसका एक डेढ वर्ष का बेटा भी है। इस दुखद घटना से अब डेढ़ साल के मासूम के सिर से ममता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार, युवती बी.एड. की ट्रेनिंग कर रही थी और बिझड़ी के ही एक स्कूल में उसकी टीचिंग प्रैक्टिस चल रही थी।मृतका की मौत कैसे हुई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा।
जिस समय ये घटना हुई उस समय घर पर सिर्फ उसका पति और एक वर्ष का बेटा ही था।उसकी सास आज ही कहीं तीर्थ यात्रा पर चली गयी हुए थी और ससुर बिझड़ी में अपनी दुकान पर था।घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है।
एस.डी.पी.ओ.बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि बिझड़ी के ढूढार गांव की युवती की मौत का मामला सामने आया है। जाँच में प्रथम दृष्टया मामला हैंगिंग का लग रहा है।पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के ब्यान कलमबंद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जाँच में जुट गई है।




